आज जीएसटी काउंसिल की 27वीं बैठक होगी। इस बैठक में तीन अहम बातों पर फैसला लिया जाएगा। पहले पेट्रोल-डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाने पर फैसला होने वाला था, लेकिन सरकार द्वारा साफ तौर पर मना कर दिए जाने के बाद इस पर अब किसी तरह की कोई बात नहीं होगी।
हालांकि चीनी की कीमतों में उछाल आ सकता है। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।
15 रुपये प्रति किलो बढ़ सकते हैं चीनी के दाम
हालांकि इस बैठक में एक ऐसा फैसला भी लिया जा सकता है, जिसे सुनकर आपका मन कड़वा हो सकता है। सरकार चीनी पर 5 फीसदी सेस लगा सकती है, जिसके चलते इसके दाम 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ सकते हैं।
गन्ना किसानों का करीब 19,780 करोड़ रुपए का बकाया है। इस सेस से एक फंड बनेगा और उससे ही गन्ना किसानों का पैसा चुकाया जाएगा।