फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा GST संग्रह: सालाना आधार पर 15.4% की बढ़ोतरी; क्या दिखाते हैं ये आंकड़े?

Sat, 01 Aug 2026 12:33 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

जुलाई 2026 में जीएसटी संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। घरेलू कारोबार और आयात से मिलने वाले कर में बढ़ोतरी से राजस्व में इजाफा हुआ है। जानिए जीएसटी संग्रह के इन आंकड़ों से क्या संकेत मिलते हैं?
विज्ञापन
जीएसटी संग्रह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का कुल संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा।सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक जीएसटी राजस्व रिपोर्ट के अनुसार, यह जुलाई 2025 के 1.83 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है। यानी एक साल में जीएसटी संग्रह में 15.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


यह बढ़ोतरी मजबूत घरेलू राजस्व और आयात से मिलने वाले कर में बड़ी वृद्धि के कारण हुई है।

घरेलू कारोबार से कितना बढ़ा राजस्व?
देश के अंदर होने वाले कारोबार से मिलने वाला घरेलू जीएसटी राजस्व जुलाई 2026 में 10.1 फीसदी बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये हो गया। जुलाई 2025 में यह 1.31 लाख करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें: कमर्शियल सिलिंडर के दाम में बड़ी कटौती, ATF हुआ महंगा; जानिए दिल्ली-कोलकाता में नई कीमतें क्या?
विज्ञापन


आयात से मिलने वाले टैक्स में कितनी बढ़ोतरी हुई?
वहीं, आयात से मिलने वाले जीएसटी राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आयात से मिलने वाला जीएसटी 28.8 फीसदी बढ़कर 66,511 करोड़ रुपये हो गया। इससे जुलाई महीने का कुल जीएसटी संग्रह 2.11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
विज्ञापन


क्या संकेत दे रहे हैं ये आंकड़े?
जीएसटी संग्रह के नए आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद देश में घरेलू खपत और कारोबार की गतिविधियां स्थिर बनी रहीं। घरेलू कारोबार और आयात से मिलने वाले ज्यादा कर संग्रह ने कुल राजस्व बढ़ाने में मदद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें