फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Growth Rate: आठ बुनियादी उद्योगों में उत्पादन की वृद्धि दर तीन माह में सबसे कम

Sat, 01 Apr 2023 06:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट रही। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन फरवरी, 2023 में 6 फीसदी बढ़ गया। हालांकि, इसकी वृद्धि दर तीन महीने में सबसे कम है। पिछले साल के समान महीने में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन की वृदि्ध दर 5.9 फीसदी रही थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट रही। आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में इस साल जनवरी में 8.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। यह इसका पिछले चार महीने का उच्च स्तर था। 

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2023 में कच्चे तेल का उत्पादन 4.9 फीसदी घटा है। इसके अलावा, कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर 2022-23 के अप्रैल-फरवरी के दौरान 7.8 फीसदी रही। 
विज्ञापन


2021-22 की समान अवधि में इन उद्योगों की उत्पादन की वृद्धि दर 11.1 फीसदी रही थी। इन बुनियादी उद्योगों का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी)में 40.27% हिस्सेदारी है। आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बढ़ने की वजह से उम्मीद है कि आईआईपी के आंकड़े भी बेहतर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें