फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Collection: अप्रैल में जीएसटी संग्रह बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर, आंकड़ा लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

Fri, 01 May 2026 12:24 PM IST
Jyoti Bhaskar पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

GST Collection: अप्रैल, 2026 में जीएसटी संग्रह बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल में पिछले साल की तुलना में साढ़े आठ फीसदी से भी अधिक जीएसटी संग्रह हुआ। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी संग्रह बढ़कर लगभग 2.43 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
जीएसटी संग्रह (अमर उजाला ग्राफिक्स) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल में सकल जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये हो चुका है, जो पिछले साल अप्रैल माह की तुलना में 8.7 फीसदी अधिक है। पिछले साल अप्रैल में 2.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था।

विज्ञापन


जीएसटी संग्रह के अलावा रिफंड के भी आंकड़े
सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक घरेलू लेनदेन से सकल राजस्व 4.3 फीसदी बढ़कर 1.85 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। आयात से जीएसटी संग्रह में 25.8 फीसदी की भारी वृद्धि हुई। यह बढ़कर 57,580 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल के दौरान 31,793 करोड़ रुपये के रिफंड दिए गए, जो 19.3 फीसदी अधिक थे। रिफंड समायोजित करने के बाद, शुद्ध जीएसटी संग्रह 7.3 फीसदी बढ़कर लगभग 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें