फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के डिजिटल भुगतान पर असम में मिलेगी 1.5 प्रतिशत छूट

Mon, 19 Dec 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैशलेस मुहिम को बढ़ावा देने के ‌लिए असम सरकार भी आगे आयी है। असम सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद में डिजिटल भुगतान करने पर 0.75 प्रतिशत की प्रोत्साहन छूट देने की घोषणा की है। केंद्र सरकार की छूट को मिलाकर अब यह 1.5 फीसदी हो गयी है।
विज्ञापन


असम के वित्तमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने राज्य को कैशलेस बनाने की दिशा में अठारह सूत्रीय प्रोत्साहन योजना शुरू करते हुए यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तेल कंपनियां आने वाले दिनों में इसकी सूचना जारी कर देगी और एक जनवरी से लोगों को इसका फायदा मिलने लगेगा।

उन्होंने कहा कि डिजिटल तरीके से बीज तथा उर्वरक का भुगतान करने वाले पहले दस किसानों को सम्मानित किया जाएगा। अगले साल एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच डिजिटल माध्यम से भुगतान करने वाले पहले दस किसानों को पांच-पांच हजार रुपये दिये जाएंगे। शर्मा ने कहा कि इन प्रोत्साहन योजनाओं से राजस्व में अभी सौ करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि लोग डिजिटल होते ही कर के दायरे में आ जाएंगे और इस नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें