फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CEA: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल मार्च 2027 तक बढ़ा, सरकार ने दी मंजूरी

Thu, 20 Feb 2025 04:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chief Economic Advisor: नागेश्वरन ने 28 जनवरी, 2022 को सरकार द्वारा सीईए का पदभार ग्रहण किया था। सीईए का कार्यालय विभिन्न आर्थिक नीतियों पर सरकार को सलाह देने और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले संसद में पेश किए जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का मसौदा तैयार करता है। अब उनका कार्यकाल मार्च 2027 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने गुरुवार को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंथा नागेश्वरन का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अनुबंध के आधार पर नागेश्वरन के कार्यकाल को 31 मार्च 2027 तक के लिए मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


नागेश्वरन ने 28 जनवरी, 2022 को सरकार द्वारा सीईए का पदभार ग्रहण किया था। सीईए का कार्यालय विभिन्न आर्थिक नीतियों पर सरकार को सलाह देने और केंद्रीय बजट से एक दिन पहले संसद में पेश किए जाने वाले आर्थिक सर्वेक्षण का मसौदा तैयार करता है। क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के पूर्व कार्यकारी और शिक्षाविद नागेश्वरन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में केवी सुब्रमण्यन का स्थान लिया था।

नागेश्वरन के कार्यकाल का विस्तार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ सप्ताह बाद आया ही है। इस सर्वेक्षण में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में नरमी के संकेत के बीच अगले वित्त वर्ष के लिए 6.3-6.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। सरकार के अग्रिम अनुमान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीईए का पदभार संभालने से पहले नागेश्वरन ने एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम किया है। वह 2019 से 2021 तक प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने भारत और सिंगापुर में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में पढ़ाया है और व्यापक रूप से लेख प्रकाशित किए हैं।

नागेश्वरन के पास भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (एमबीए) की डिग्री है। उन्होंने विनिमय दरों के अनुभवजन्य व्यवहार पर अपने काम के लिए 1994 में मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से वित्त में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। वह आईएफएमआर ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और क्रेआ विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रतिष्ठित विजिटिंग प्रोफेसर थे।

नागेश्वरन ने सार्वजनिक नीति में अनुसंधान और शिक्षा के लिए एक स्वतंत्र केंद्र, तक्षशिला संस्थान की सह-स्थापना में मदद की तथा 2001 में आविष्कार समूह के पहले प्रभाव निवेश कोष को शुरू करने में मदद की।

नीति आयोग के सीईओ सुब्रमण्यम को एक साल का विस्तार मिला

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार केंद्र ने नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवीआर सुब्रह्मण्यम का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी सुब्रह्मण्यम को फरवरी 2023 में दो साल की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नीति आयोग के सीईओ के रूप में सुब्रह्मण्यम के कार्यकाल को 24 फरवरी, 2025 से एक वर्ष की अवधि के लिए बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें