फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sugarcane Farmers: गन्ना किसानों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, एफआरपी 305 रुपये प्रति क्विंटल हुआ

Wed, 03 Aug 2022 07:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीसीईए ने कहा है कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में FRP में 34% से अधिक की वृद्धि की है। भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Sugarcane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने चीनी मिलों की ओर से चीनी सीजन 2022-23 के लिए गन्ना किसानों को देय गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (Fair and Remunerative Price, FRP) को मंजूरी दे दी है। इस बार गन्ना किसानों के लिए अब तक का सबसे अधिक मूल्य 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। कैबिनेट की इकोनॉमिक अफेयर्स कमिटी (CCEA) ने इस बात की जानकारी दी है। 

सीसीईए ने कहा है कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में FRP में 34% से अधिक की वृद्धि की है। भारत सरकार देश में किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए प्रतिबद्ध है। FRP बढ़ाने के फैसले से देश के पांच करोड़ किसानों उनके परिजनों और चीनी मिलों में कार्यरत पांच लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें