फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर में 4.59 फीसदी पर रही खुदरा मुद्रास्फीति, नवंबर में थी 6.93 प्रतिशत

Tue, 12 Jan 2021 07:01 PM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले साल दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीती 4.59 फीसदी पर रही। सरकार ने बताया कि नवंबर में यह दर 6.93 फीसदी पर थी। इससे पहले सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन की इंडेक्स पिछले साल 126.3 पर रही जो कि नवंबर 2019 की तुलना में 1.9 फीसदी कम है।

विज्ञापन

 
खाने का सामान सस्ता हाने से खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में तेजी से घटकर 4.59 फीसदी रह गई। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इससे पिछले महीने नवंबर में 6.93 प्रतिशत रही थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार खाद्य मुद्रस्फीति दिसंबर 2020 में घटकर 3.41 फीसदी रह गयी जो एक महीने पहले 9.5 फीसदी थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें