फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates : अगले सत्र के लिए इथेनॉल की कीमतें बढ़ सकती हैं; GST का फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए विशेष अभियान

Wed, 14 Aug 2024 04:49 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2024-25 के लिए इथेनॉल की कीमतें बढ़ सकती हैं। सरकार नवंबर, 2024 से शुरू होने वाले सत्र में सरकार फैसला ले सकती है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार नवंबर, 2024 से शुरू होने वाले सत्र 2024-25 के लिए इथेनॉल की कीमतें बढ़ा सकती है। साथ ही, वह कच्चे माल के विविधीकरण पर भी जोर दे रही है, क्योंकि उसका लक्ष्य 2025-26 तक पेट्रोल में 20 फीसदी मिश्रण को हासिल करना है। सूत्रों ने बताया, इथेनॉल की कीमतों में संशोधन गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


चीनी मीलों में सुधार की तैयारी
एक सूत्र ने कहा, सरकार इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम को अपनी हरित ऊर्जा प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और चीनी मिलों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण मानती है। इसलिए, मूल्य संशोधन पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर रही है। सरकार की ओर से तय इथेनॉल की कीमतें 2022-23 सत्र से यथावत हैं। वर्तमान में इथेनॉल की कीमत 65.61 रुपये प्रति लीटर है। बी-हेवी और सी-हेवी गुड़ से उत्पादित इथेनॉल की दरें क्रमशः 60.73 रुपये व 56.28 रुपये प्रति लीटर हैं। 
 

जीएसटी का फर्जी पंजीकरण रोकने के लिए विशेष अभियान
जीएसटी में फर्जी पंजीकरण रोकने को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 16 अगस्त से दो महीने का विशेष अभियान शुरू करेगा। पिछले साल मई में अभियान में 24,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी से जुड़े 22,000 संदिग्ध फर्जी पंजीकरणों का पता चला था। विशेष अभियान के तहत जीएसटी नेटवर्क जोखिम मापदंडों के आधार पर फर्जी जीएसटी नेटवर्क की पहचान करेगा। 

विज्ञापन

शेयरों में भेदिया कारोबार: तीन ने भरे 1.56 करोड़
पीएनबी हाउसिंग के शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग करने वाले तीन लोगों ने करोड़ों रुपये भरकर सेबी के साथ मामले का निपटान कर लिया है। सिद्धांत चंदालिया, नायसर पारिख और रोनक पारिख ने कुल 1.56 करोड़ रुपये का भुगतान सेबी को किया है। चंदालिया और नायसर पारिख ने 50.7-50.7 लाख रुपये का भुगतान किया है। रोनक ने 45.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।

विस्तारा के विमान में तकनीकी खराबी, प्राथमिकता के आधार लैंडिंग कराई गई
दिल्ली से मुंबई जा रहे विस्तारा के एक विमान को एक तकनीकी गड़बड़ी के बाद प्राथमिकता के आधार पर मुंबई हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें