केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लंबे वक्त से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देती आई है। अब सरकार इस दिशा में एक और कदम उठा सकती है। दरअसल सरकार दुकानों में क्यूआर आधारित पेमेंट सिस्टम लागू करना चाहती है।
इसके माध्यम से यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दुकानदारों को जीएसटी में फायदा मिलेगा। इस संदर्भ में एक अधिकारी ने बताया कि, 'हम इससे दुकानदारों, होटल मालिकों और ग्राहकों को फायदा पहुंचाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सरकार के इस कदम को ध्यान में रखते हुए जीएसटी काउंसिल ने लोकसभा चुनाव से पहले ही अपनी सहमति प्रकट की थी।'
क्यूआर आधारित पेमेंट सिस्टम से बी-टू-सी ट्रांजेक्शन के लिए पेमेंट व्यवस्था पेश करना है। फिलहाल सरकार नेशनल पेमेंट कॉर्पोर्शन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर पेमेंट व्यवस्था पर काम कर रही है। ध्यान रहे कि ये नियम तय सीमा के ऊपर वाले दुकानदारों के लिए जरूरी किया जा सकता है।