Cabinet Decision: सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के तहत आने वाले सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों पर भी लागू होगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि कैबिनेट ने 49.2 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए डीए/डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है।