फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTA: 'भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द मिलेगी अच्छी खबर', गोयल बोले- किसानों और मछुआरों के हित प्राथमिकता

Tue, 18 Nov 2025 03:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अच्छी खबर तभी मिलेगी, जब यह निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होगा। भारत किसानों और मछुआरों के हितों के साथ समझौता नहीं करेगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते पर जल्द सकारात्मक घोषणा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जैसे ही समझौता न्यायसंगत, संतुलित और दोनों पक्षों के लिए समान रूप से लाभकारी होगा, आपको अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों की भी रक्षा करेगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Morgan Stanley: तीन दशक के कमजोर दौर के बाद इस साल भारतीय बाजार में जोरदार उछाल की उम्मीद, रिपोर्ट में दावा
विज्ञापन


गोयल न इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा कि व्यापार समझौते के लिए बातचीत एक प्रक्रिया है और एक राष्ट्र के रूप में भारत को किसानों, मछुआरों और लघु उद्योगों के हितों को देखना होगा। भारत और अमेरिका मार्च से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। अब तक छह दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है।

द्विपक्षीय व्यापार 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य

भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित समझौते का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान के 191 अरब डॉलर से दोगुना कर 500 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। अमेरिका वित्त वर्ष 2024-25 तक लगातार चौथे साल भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है।अमेरिका बादाम, पिस्ता, सेब, इथेनॉल और आनुवंशिक रूप से संशोधित वस्तुओं जैसे अपने उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग कर रहा है।

विदेशी निवेश को बढ़ाने पर दिया जोर

इस बीच गोयल ने कहा कि वह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी संस्थागत निवेश (एफआईआई) को बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा के लिए हितधारकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके लिए प्रक्रियाओं को तेज, सुचारू और अधिक कुशल बनाया जाएगा।

निवेश से देश को होंगे कई फायदें

मंत्री ने कहा कि निवेश से रोजगार सृजन होगा, नई प्रौद्योगिकियां आएंगी, अनुसंधान एवं विकास व नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। इससे रक्षा विनिर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा, घरेलू मुद्रा को अधिक स्थिरता मिलेगी जिससे मुद्रास्फीति को और कम करने में मदद मिलेगी।

आपूर्ति शृंखला में विविधता लाने का दिया सुझाव

गोयल ने कहा कि हमें नीतिगत निश्चितता और स्थिर मुद्रा व सम्पूर्ण निवेश पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में निवेशकों में विश्वास देखने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने उद्योग को अपनी आपूर्ति शृंखला में विविधता लाने व एक ही क्षेत्र पर निर्भरता कम करने का भी सुझाव दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें