भारत ने ब्रिटेन को 150 वर्षों में पहली बार सकल घरेलू विकास दर में मात दी है। इसे ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने और भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक वृद्धि से जोड़कर देखा जा रहा है।
फोर्ब्स मैगजीन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 25 वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर तेजी से बढ़ी है, वहीं, पिछले 12 महीनों में पाउंड डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ है।
ब्रिटेन की जीडीपी से भारत की जीडीपी के आगे निकलने के कयास 2020 तक लगाए जा रहे थे। लेकिन साल भर से पाउंड डॉलर के मुकाबले करीब 20 फीसदी कमजोर रहा और भारत जीडीपी में उससे आगे निकल गया।