फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price: गिरावट के बाद संभली सोने की कीमतें, चांदी में नरमी बरकरार; जानें आज का भाव

Tue, 13 May 2025 07:53 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इससे पहले सोमवार को सोने के भाव में पिछले 10 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट है। आइए जानते हैं बाजार का हाल।
विज्ञापन
सोने का भाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने की कीमतों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद मंगलवार को कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के चलते मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 950 रुपये बढ़कर 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।  
विज्ञापन


सोमवार को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाले सोने की कीमत 3,400-3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ क्रमश: 96,550 रुपये और 96,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।   सोने में सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी।

मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 97,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 250 रुपये की गिरावट के साथ 99,450 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इसका पिछला बंद भाव 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। बाजार विशेषज्ञों का कहना है, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में विराम के बाद सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने से सोने की कीमतों में फिर से उछाल आया है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने चीनी आयात पर शुल्क को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है, जबकि चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर शुल्क को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें