सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। एमसीएक्स पर सोना 1,43,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,92,960 रुपये प्रति किलो तक पहुंची। सुरक्षित निवेश की मांग, डॉलर कमजोर होना और वैश्विक अस्थिरता कीमतें बढ़ाने में मदद कर रही हैं। अगले सप्ताह सोना 1,46,000 और चांदी USD 100 प्रति औंस के करीब जा सकती है।
सोने और चांदी की कीमतें लगातार उछाल पर हैं। इतना ही नहीं विश्लेषकों का तो यह भी मानना है कि आने वाले सप्ताह में सोने की कीमतें ऊपर की ओर बढ़ सकती हैं, जबकि चांदी में कुछ समेकन देखने को मिल सकता है। यह तेजी मुख्य रूप से निवेशकों के सुरक्षित निवेश की मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में छूट की उम्मीद से जुड़ी है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों की नजर मुख्य वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर होगी, जैसे कि प्रमुख देशों में महंगाई, जीडीपी वृद्धि, पीसीई इंडेक्स, पीएमआई और बेरोजगारी के आंकड़े।
एमसीएक्स पर सोना की कीमत में उछाल
ये भी पढ़ें:- सोने ने बदल दी किस्मत: बेतहाशा तेजी से अमीर हुए भारतीय परिवार, संपत्ति 117 लाख करोड़ बढ़ी
ईटीएफ में निवेश और केंद्रीय बैंक की तैयारी
विशेषज्ञों ने तो इस बात पर भी मुख्य रुप से जोर दिया है कि केंद्रीय बैंक सोने को रिजर्व में जोड़ रहे हैं, ईटीएफ में निवेश बढ़ रहा है और वैश्विक अस्थिरता के चलते सोना और चांदी दोनों निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बने हुए हैं। चांदी की औद्योगिक मांग, जैसे टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिफिकेशन, लंबी अवधि में इसे समर्थन देती है। विश्लेषकों का निष्कर्ष है कि छोटे स्तर पर उतार-चढ़ाव या समेकन सामान्य हैं, लेकिन इससे व्यापक रुझान प्रभावित नहीं होता। सोना और चांदी दोनों ही लंबी अवधि में निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बने रह सकते हैं।