फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट, चांदी की कीमतों में 72,500 रुपये की गिरावट

Sun, 01 Feb 2026 03:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चांदी की कीमतों में शनिवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 31 दिसंबर को 2,39,000 रुपये प्रति किलो थी। एक महीने से कम समय में इसमें 1.65 लाख रुपये की तेजी आई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी अब गिरावट में बदल गई है। इससे भारी फायदे के लिए खरीदने वाले निवेशकों को दो दिन में ही भारी चपत लग चुकी है। दिल्ली सराफा बाजार में शनिवार को चांदी की कीमतें एक दिन में रिकॉर्ड करीब 19 फीसदी या 72,500 रुपये टूटकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गईं। सोना भी दो फीसदी या 3,500 रुपये सस्ता होकर 1,65,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। पिछले दो दिनों में सोने और चांदी को मिलाकर मार्केट कैप में कुल 458 लाख करोड़ रुपये (करीब 5 ट्रिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ।
विज्ञापन


चांदी की कीमतों में तेजी से आया उछाल
  • निवेशकों ने मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण वैश्विक स्तर पर हुई बिकवाली के चलते मुनाफा वसूली की। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दर्ज की गई। यह शुक्रवार को 20,000 रुपये या पांच फीसदी सस्ती हुई थी। बृहस्पतिवार को यह 4,04,500 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।
  • चांदी की कीमत 31 दिसंबर को 2,39,000 रुपये प्रति किलो थी। एक महीने से कम समय में इसमें 1.65 लाख रुपये की तेजी आई। दो दिन में इसमें 92,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट हुई, जिससे बढ़त अब आधी से भी कम रह गई। 
  • सोना बृहस्पतिवार को 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। इसमें भी दो दिन में करीब 17,000 रुपये की गिरावट आई है। जनवरी में इसमें 45,300 रुपये की वृद्धि हुई थी। 31 दिसंबर को 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
  • विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फेडरल रिजर्व के पूर्व गवर्नर केविन वॉर्श को केंद्रीय बैंक का प्रमुख नामित करने के बाद डॉलर सूचकांक 0.9 फीसदी बढ़कर 97.15 पर बंद हुआ। इससे सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली संपत्तियों के आकर्षण में कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें