फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 400 रुपये टूटा, 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम; चांदी 300 रुपये फिसली

Thu, 23 Jul 2026 08:29 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।

सार

पश्चिम एशिया में बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण दिल्ली में सोने की कीमतों में 400 रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 300 रुपये गिरकर 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विज्ञापन
सोना- चांदी के दाम गिरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझानों की वजह से गुरुवार को सोने की कीमत 400 रुपये टूटकर 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।  इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई और यह बुधवार के 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के बंद स्तर से 300 रुपये टूटकर 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन


गिरावट की ये है बड़ी वजह
कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और इस चिंता के बीच सर्राफा में मुनाफावसूली देखी गई कि लगातार महंगाई के कारण केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति में ढील देने में देरी कर सकते हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं और इस उम्मीद को बल मिला कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति रुख बनाए रख सकता है या इस साल के आखिर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है, जिससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 38.92 डॉलर या एक प्रतिशत टूटकर 4,091.17 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 58.65 डॉलर प्रति औंस रह गई।मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना टूटकर लगभग 4,093 डॉलर प्रति औंस रह गया, क्योंकि यमन के हूतियों द्वारा महीनों में पहली बार लाल सागर में एक जहाज को निशाना बनाए जाने के बाद कच्चे तेल में तेज उछाल ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें