फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना ₹2850 की तेजी के साथ 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर, जानें चांदी का भाव

Tue, 14 Oct 2025 05:36 PM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनतेरस से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषण निर्माताओं की भारी खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला। मंगलवार को सोने की कीमतों 2850 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी के गहनों के दामों में हुआ बदलाव - फोटो : AI Image- Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषण निर्माताओं की भारी त्योहारी खरीदारी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2850 रुपये मजबूत होकर पहली बार 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछली सत्र में यह 1,27,950 रुपये पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अगर चांदी की बात करें तो इसमें भी 6,000 रुपये के उछाल देखने को मिला है। मंगलवार को चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई, जो लगातार पांचवें दिन की बढ़त है।

पिछले बाजार सत्र में यह 1,79,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। व्यापारियों ने सर्राफा कीमतों में तेज वृद्धि की वजह त्योहारी और शादी-ब्याह के मौसम से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की निरंतर मांग और साथ ही मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी है, जो 12 पैसे गिरकर 88.80 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें