फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के बाद पहली बार सोने की कीमत मे गिरावट दर्ज

Tue, 09 Jul 2019 06:39 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बजट के बाद पहली बार कीमत 35 हजार के नीचे आ गईं। वहीं चांदी की कीमतों में भी 48 रुपये की कमी देखने को मिली। 

600 रुपये गिरा सोना

मंगलवार को सोने की कीमत 600 रुपये प्रति 10 ग्राम कमी देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 34870 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 34,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 27,300 रुपये के भाव पर टिकी रही। सॉवरेन गोल्ड का भाव 27,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रहा।

बजट के बाद पांच साल के शीर्ष पर दाम

सरकार ने बजट में सोने तथा बेशकीमती धातुओं पर सीमा शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। इससे शनिवार को सोने में 1300 रुपये की जबरदस्त तेजी आई थी। चांदी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

चांदी की यह रही कीमत

चांदी हाजिर 48 रुपये लुढ़ककर 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी वायदा 38,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 81 हजार और 82 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें