फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 294 रुपये चढ़ा, चांदी में 638 रुपये की बढ़त

Fri, 11 Nov 2022 06:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोना 52,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 638 रुपये की तेजी के साथ 62,858 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 294 रुपये की तेजी के साथ 52,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोना 52,369 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 638 रुपये की तेजी के साथ 62,858 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट विनय रजनी ने कहा, ‘एमसीएक्स गोल्ड दिसंबर फ्यूचर 52,100 रुपये के महत्वपूर्ण प्रतिरोध को पार कर 52,600 रुपये के अगले लक्ष्य की ओर बढ़ गया है।’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,761 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 21.89 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर वीपी नवनीत दमानी ने कहा, ‘सोने की कीमत ढाई महीने के उच्च स्तर पर है। उनके अनुसार अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों में नरमी आने से भी सोने को मजबूती मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें