फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: डॉलर में कमजोरी के असर से सोना 227 रुपये चढ़ा, चांदी 1166 रुपये महंगी हुई

Tue, 06 Dec 2022 07:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 227 रुपये बढ़कर 54,386 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।इस दौरान चांदी भी 1,166 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 227 रुपये बढ़कर 54,386 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना सोना 54,159 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी भी मंगलवार को 1,166 रुपये प्रति किलोग्राम की उछाल के साथ 67,270 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट दिलीप परमार ने कहा, 'डॉलर में कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेजी आई।'

अंतरराष्ट्रीय य बाजार में सोना सपाट ढंग से 1798.5 डॉलर प्रति औंस के भाव बिक रहा है। वहीं, चांदी 23.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिक रही है।

मंगलवार के के दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे कमजोर होकर 82.62 रुपये पर बंद हुआ, जो 4 नवंबर के बाद का न्यूनतम स्तर है। जानकार उम्मीद करते हैं कि निकट अवधि में केंद्रीय बैंक का हस्तक्षेप अधिक होगा जिससे रुपया 81.80 और 83.00 रुपये के लेवल के बीच कारोबार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें