Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस दौरान चांदी का भाव भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 61,770 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इस दौरान चांदी का भाव भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, ''फेडरल रिजर्व के आक्रामक मौद्रिक नीति अभियान के समाप्त होने की उम्मीद को बल मिलने से पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी आने के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली की।"
वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,978 डॉलर प्रति औंस और 23.55 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे। गांधी ने कहा कि कारोबारी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे पर नजर रखेंगे, जो मंगलवार को जारी किया जाना है।