Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,959 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 300 रुपये की गिरावट के साथ 74,050 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की हाजिर कीमत 170 रुपये की गिरावट के साथ 60,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी।" अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,959 डॉलर प्रति औंस और 24.10 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि बाजार के दिग्गज कल अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर पूरा ध्यान देंगे क्योंकि यह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी ब्याज दर निर्णयों के लिए अतिरिक्त संदर्भ प्रदान करता है।