मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 590 रुपये की तेजी के साथ 61,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी 75070 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंची
चांदी भी बुधवार को 420 रुपये की तेजी के साथ 75,070 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 590 रुपये की तेजी के साथ 61,040 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।"
विदेशी बाजार में भी सोना-चांदी की कीमतों में तेजी
विदेशी बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 1,997.8 डॉलर प्रति औंस और 24.95 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। बुधवार को एशियाई कारोबारी घंटों में सोने की कीमतों में सकारात्मक दायरे में कारोबार हुआ।