फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दिल्ली में सोना 100 रुपये टूटा, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Fri, 07 Nov 2025 05:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के बाद शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार के बंद भाव 1,24,100 रुपये से 100 रुपये गिरकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। आइए जानें सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के बाद शुक्रवार को दिल्ली में सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार के बंद भाव 1,24,100 रुपये से 100 रुपये गिरकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले सत्र में 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, शुक्रवार को चांदी की कीमतें सभी करों सहित 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RBI DG: डिजिटल धोखाधड़ी के मामले जुलाई से बढ़े, रिजर्व बैंक के महानिदेशक बोले- कारणों की जांच जारी

वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर 19.84 डॉलर यानी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 3,996.93 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी हाजिर 0.96 प्रतिशत बढ़कर 48.48 डॉलर प्रति औंस हो गई। कमोडिटी बाजार के जानकारों का मानना है कि शेयर बाजारों में संभावित एआई-संचालित बुलबुले को लेकर बढ़ती चिंताओं और अमेरिका में लंबे समय से जारी शटडाउन से जुड़ी अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी, जिससे कीमतों में तेजी आई।"
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री सीतारमण दो दिन के दौरे पर असम पहुंचीं, टाटा सेमीकंडक्टर प्लांट का किया दौरा
विज्ञापन


इस बीच छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत गिरकर 99.65 पर आ गया। इसे सोने में आई तेजी का समर्थन मिला। अमेरिकी सरकार का शटडाउन 38वें दिन में प्रवेश कर गया है। इससे देश में आर्थिक उत्पादन पर असर पड़ रहा है। एक विशेषज्ञ ने कहा, "बाजार की अनिश्चितता, डॉलर की कमजोरी और लंबे समय तक बंद रहने के कारण सोने की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है।"

ये भी पढ़ें: IRDAI: 'नियामकों और सरकार को वित्तीय जोखिम की निगरानी के लिए मिलकर काम करना चाहिए', बोले बीमा नियामक के प्रमुख

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (कमोडिटी एवं करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "बाजार प्रतिभागी अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व के सदस्यों के भाषणों और अमेरिका व भारत के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों पर करीबी नजर रखेंगे।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें