फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price: क्यों आई सोने में सात हजार रुपए तक की गिरावट? आज के क्या भाव, जानिए सर्राफा बाजार का हाल

Fri, 02 May 2025 07:24 PM IST
कुमार विवेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,080 रुपये बढ़कर 96,800 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। दूसरी ओर सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में नरमी दिखी है। इसके क्या कारण हैं, आइए जानते हैं? 
विज्ञापन
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में जारी तेजी फिलहाल थमती हुई नजर आ रहा रही है। बीते कुछ दिनों में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर एक लाख रुपए से 7 हजार गिरकर 93 हजार प्रति 10 ग्राम तक आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 407 रुपए गिरकर 93,954 रुपए तक आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 94,361 रुपए थी। जबकि अब एक किलो चांदी की कीमत  94,125 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 रुपए का और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों पर नजर डालें तो विदेशों में मजबूती के रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 1,080 रुपये बढ़कर 96,800 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 2,830 रुपए गिरकर 95,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपए बढ़कर 96,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,930 रुपए घटकर 96,170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में भी तेजी दिखी। एक किलोग्राम चांदी का भाव शुक्रवार को 1600 रुपये चढ़कर 97,100 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में चांदी 95,500 रुपये के भाव पर कारोबार करती दिखी। 

वैश्विक व्यापारिक तनाव में नरमी से सोने में राहत की उम्मीद
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि, अमेरिका-चीन समेत अन्य देशों के साथ व्यापार तनाव में नरमी आने से सोने की सेफ-हेवन डिमांड घटी है। वहीं, प्रॉफिट बुकिंग ने भी तेजी को रोका है। अमेरिका में ब्याज दरों को स्थिर रखने के संकेत के चलते सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स की चमक थोड़ी नरम हुई है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में ओर थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि 90,000 रुपए से 99,000 रुपए तक की तेजी सिर्फ एक बबल फेज थी, जिसमें डर की वजह से निवेशकों ने खरीदारी की। हालांकि चांदी का व्यापार करने वाले लोग ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे है। सोने के अनुपात में चांदी का रेश्यो अभी ऐतिहासिक ऊंचाई पर है। जब भी यह 80 के पार जाता है, चांदी अक्सर सोने से बेहतर प्रदर्शन करती हैं सोलर पैनल पर अमेरिकी टैरिफ के कारण चांदी की मांग थोड़ी दब गई थी, लेकिन किसी भी ट्रेड डील से इसमें उछाल आ सकता है।
विज्ञापन


सोने में आगे क्या हो सकता है?
सोने की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला, डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए का मजबूत होना। शुक्रवार को रुपया 40 पैसे की मजबूती के साथ 84 रुपए प्रति डॉलर से नीचे पहुंच गया, जो पिछले सात महीनों में सबसे मजबूत स्तर है। दूसरा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी है। फिलहाल वैश्विक बाजार में सोना 3,265 डॉलर प्रति औंस के करीब बना हुआ है, जबकि 22 अप्रैल को यह 3,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। इस गिरावट से आम लोगों के लिए सोना खरीदने का अच्छा मौका बन सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है और निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाना चाहिए।

4 महानगरों में यह है सोने के रेट

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,660 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,550 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,560 रुपए है।

*आईबीजेए के अनुसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें