फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दिल्ली में मांग घटने से सोना 91000 रुपये के स्तर से नीचे फिसला, चांदी उछली

Wed, 09 Apr 2025 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं की कमजोर खरीदारी के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,050 रुपये की गिरावट के साथ 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।  पिछले सत्र में  99.9 प्रतिशत शुद्धता वाल सोना 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,050 रुपए की गिरावट के साथ 89,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को यह 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 93,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को चांदी की कीमत 92,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 61.98 डॉलर यानी 2.08 प्रतिशत बढ़कर 3,044.14 डॉलर प्रति औंस हो गया।

ये भी पढ़ें: US-China Row: 104% ट्रंप टैरिफ के जवाब में चीन का बड़ा फैसला, अमेरिकी सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 84% किया
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "वैश्विक व्यापार युद्ध के कारण विश्व अर्थव्यवस्था के मंदी में चले जाने की आशंकाओं के कारण सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग फिर से बढ़ गई, जिससे सोना 3,030 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।"

जानकारों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिस पर अब 104 प्रतिशत का शुल्क लग गया है। बीजिंग ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को 84 प्रतिशत तक बढ़ाने का एलान किया है। इससे दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार संघर्ष बढ़ गया है।

चीन की ओर से उठाए गए जवाबी कदम 10 अप्रैल से प्रभावी होंगे। इस नवीनतम घटनाक्रम से अमेरिका के साथ पूर्ण व्यापार युद्ध की संभावना के बारे में चिंताएं पैदा हो गई हैं। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, ट्रम्प की टैरिफ नीति से अमेरिकी डॉलर पर दबाव बना। लगातार दूसरे दिन इसमें गिरावट आई, जिससे सोने की कीमतों को फायदा हुआ। एशियाई बाजार में हाजिर चांदी करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 30.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sanjay Malhotra: मैं संजय हूं, लेकिन महाभारत का संजय नहीं... एमपीसी की बैठक के बाद ऐसा क्यों बोले RBI गवर्नर?

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता के अनुसार, निवेशकों की नजर ट्रम्प की विकसित होती टैरिफ रणनीति और इसके व्यापक आर्थिक प्रभावों पर रहेगी। मेहता ने कहा कि बाजार सहभागी अमेरिकी फेड की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के विवरण और आगामी अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर भी बारीकी से नजर रखेंगे। इससे यह पता चल सकता है कि केंद्रीय बैंक बढ़ते व्यापार जोखिमों पर कैसी प्रतिक्रिया देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें