फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में कामजाेरी, सोना 195 रुपये नीचे, चांदी 223 रुपये लुढ़की

Mon, 01 Aug 2022 04:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में प्रति दस ग्राम सोने का भाव 195 रुपये घटकर 51947 रुपये रह गया है। वहीं, प्रति किलो चांदी की कीमतों में भी 223 रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में प्रति दस ग्राम सोने का भाव 195 रुपये घटकर 51947 रुपये रह गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने के मूल्य में यह कमजोरी वैश्विक बाजारों में धातु की कीमतों में सुस्ती और रुपये की कीमतों में हल्की मजबूती आने के कारण आई है। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,142 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर ट्रेड कर रहा था। 

वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रति किलो चांदी की कीमतों में भी 223 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतें लुढ़क कर 58,731 रुपये प्रति किलो पर आ गईं हैं। इससे पिछले कारोबारी सेशन में चांदी की कीमतें 58,954 रुपये प्रति किलो की दर पर ट्रेड कर रही थीं।

जानकारों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती आने का असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 79.11 रुपये पर खुला।       

वहीं अगर बात अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) की करें तो सोना कमजोर होकर 1764 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर से कारोबार कर रहा है। वहीं, ग्लोबल बाजार में चांदी 20.21 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रही है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कोमोडिटीज सेगमेंट के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के अनुसार कॉमेक्स पर स्पॉट गोल्ड प्राइस में 0.14 प्रतिशत की कमजोरी देखी जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें