फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, चांदी भी हुआ सस्ता; जानिए आज का बाजार भाव?

Fri, 28 Feb 2025 07:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Gold-Silver Price: दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 500 रुपये घटकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमतें 2,100 रुपये लुढ़ककर 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गईं। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतें - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने कीमत 500 रुपये घटकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जो पिछले दो हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर है। अखिल भारतीय सराफा संघ ने कहा कि यह गिरावट आभूषण व्यापारियों की कम मांग और निवेशकों द्वारा सोने की बिक्री की वजह से हुई है। पहले 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 88,200 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। 

विज्ञापन


99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना (स्टैंडर्ड गोल्ड) 500 रुपये घटकर 87,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 87,800 रुपये प्रति 10 बिका था। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट जारी। जबकि चांदी की कीमतें 2,100 रुपये घटकर 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के राहुल कलंत्री ने कहा कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मैक्सिको और कनाडा पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा ने डॉलर को मजबूत किया है, जिससे धातुओं की कीमतों पर दबाव पड़ा है। इसके अलावा, ट्रंप ने चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की। बाजार में उम्मीद थी कि ट्रंप द्वारा लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ कुछ समय के लिए लागू नहीं किए जाएंगे। लेकिन ट्रंप की घोषणा के बाद अब यह उम्मीद कम हो गई है।  
विज्ञापन


इस बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल महीने की डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध की कीमत 484 रुपये घटकर 84,712 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतें घट रही हैं। यह अमेरिकी बांड यील्ड्स से प्रेरित है, जिससे लगता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है।

वहीं, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सुमिल गांधी के मुताबिक, इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण निवेशकों द्वारा मुनाफा निकालना और अमेरिकी डॉलर में सुधार है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें