फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Purchase Decline: सोने की खरीद 8.3 टन घटी, पहले से ज्यादा ढीली हुई जेब; वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट

Fri, 31 Jul 2026 06:48 AM IST
Pavan बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत में सोने की मांग 6% घटकर 131.4 टन रह गई, लेकिन रिकॉर्ड कीमतों के कारण लोगों का खर्च 50% बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। उपभोक्ता अब हल्के और कम कैरट के गहने खरीद रहे हैं। वहीं, आयात शुल्क 15% होने के बाद सोने की तस्करी के मामलों में भी तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन
gold - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल-जून 2026 तिमाही के दौरान भारतीय परिवारों ने कम सोना खरीदा, लेकिन फिर भी उनकी जेब कहीं ज्यादा ढीली हुई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय परिवारों ने एक साल पहले के मुकाबले इस साल अप्रैल-जून तिमाही में 8.3 टन कम सोना खरीदा, इसके बावजूद रिकॉर्ड कीमतों के कारण आम लोगों को 65,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़े।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- दमदार पीढ़ी: शेयर बाजार में Gen-Z का बढ़ा दबदबा, हर 10वां भारतीय बना निवेशक; क्या बदल रही निवेश की तस्वीर?

इस दौरान भारत में सोने की औसत कीमत 1,50,744 रुपये प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले साल इसी अवधि में 94,875 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। कुल मांग घटकर 131.4 टन रह गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 139.7 टन थी। इसमें लगभग 6 फीसदी की तेज गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, कुल खरीदारी का मूल्य 50 फीसदी उछलकर 1.33 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ग्राहकों ने बदली रणनीति: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के भारत में क्षेत्रीय सीईओ सचिन जैन का कहना है कि भारतीय उपभोक्ता अब ऊंची कीमतों के हिसाब से ढल रहे हैं। खरीदारी का बजट वही रखने के लिए आम लोग अब कम कैरट और हल्के वजन के गहनों को तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले खाद्य तेल होगा महंगे?: सूरजमुखी तेल पर संकट गहराया, पाम व सोयाबीन ऑयल में भी तेजी के संकेत

ऊंचे टैरिफ से बढ़ी तस्करी 
सोने की मांग को नियंत्रित करने, व्यापार घाटा कम करने और रुपये पर दबाव घटाने के लिए 13 मई को सोने पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया था। इसके बाद अवैध तरीकों से सोने की आवक में वृद्धि देखी गई। सरकार ने संसद में बताया कि प्रवर्तन एजेंसियों ने 13 मई से 30 जून के बीच 160.91 किलोग्राम सोना जब्त किया, जो एक अप्रैल से 12 मई के बीच जब्त किए गए 86.16 किलोग्राम के मुकाबले लगभग दोगुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें