फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देश के बाजार पर भी दिखा

Mon, 12 Sep 2022 07:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतें 37 रुपये की मजबूती के साथ 51,071 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। पीली धातु की कीमतें पिछले कारोबारी सेशन में 51,034 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। 

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है। चांदी 56,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोना हल्की देतेी के साथ 1,723 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी हल्की कमजोरी के साथ 18.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें