फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा है गर्मी की छुट्टी में सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल

Wed, 25 May 2016 06:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • स्कूलों और कालेजों की छुट्टियों को देखते हुए यह भारत में सबसे ज्यादा यात्रा करने का समय है
  • बुकिंग से पहले सैलानी थोड़ा अनुसंधान करे तो उसे काफी बचत हो सकती है
विज्ञापन
goa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों का सबसे पसंदीदा घरेलू पर्यटन स्थल गोवा है जबकि विदेशी स्थल में सिंगापुर है। यह निष्कर्ष यात्रा की योजना बनाने और बुकिंग की वेबसाइट ट्रिपएडवाइजर ने एक रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। ट्रिपएडवाइजर के कंट्री मैनेजर निखिल गंजू ने बताया कि यह रिपोर्ट गर्मी की छुट्टी में होटलों के रूम रेंट, हवाई जहाज के किराये, भोजन और घूमने फिरने के व्यय को आधार बनाकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह मौसमी रिपोर्ट भ्रमण के लिए सबसे सस्ते सप्ताह, अत्यधिक रेटिंग वाले वैल्यू होटलों और लोकप्रिय ठिकानों को हाईलाइट करके लोकप्रिय यात्रा गंतव्यों की खोज में सैलानियों को मदद करते हैं। उनका कहना है कि स्कूलों और कालेजों की छुट्टियों को देखते हुए यह भारत में सबसे ज्यादा यात्रा करने का समय है।

इस दौरान सभी पर्यटन स्थलों पर वस्तु एवं सेवाएं उच्चतम मूल्य पर उपलब्ध होती हैं। लेकिन यदि बुकिंग से पहले सैलानी थोड़ा अनुसंधान करे तो उसे काफी बचत हो सकती है। ट्रिपएडवाइजर की बात मानें तो पर्यटक इस छुट्टी में भी बचत कर सकता है जो कि घरेलू पर्यटन स्थल में 28 फीसदी और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल में 32 फीसदी तक हो सकता है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट में सबसे बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में गोवा और उसके बाद मनाली और श्रीनगर का स्थान है। इसके बाद गंगटोक, दार्जिलिंग, शिमला, ऊटी, लेह, मुन्नार और पहलगाम का स्थान है। विदेशी पर्यटन स्थलों में पहले स्थान पर सिंगापुर है। इसके बाद पेरिस, दुबई, लंदन, बैंकाक, मॉरीशस, फुकेट, सैंटोरिनी, न्यूयार्क सिटी और रोम का स्थान है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें