फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: रनवे पर विमान के इंजन में आई खराबी, नौसेना की मदद से उतारे गए यात्री

Tue, 23 Aug 2022 06:07 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Goa: गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर चलने के दौरान इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में खराबी आ गई। इस घटना के बाद नौसेना के बचाव दल की मदद से यात्रियों को प्लेन से उतारा गया।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा एयरपोर्ट पर मुंबई जा रहे इंडिगो विमान के दाहिने इंजन में रनवे पर चलने के दौरान खराबी आ गई। नौसेना के बचाव दल की मदद से यात्रियों को प्लेन से उतारा गया है। हवाईअड्डा के निदेशक की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। इंडिगो एयरबस (VT-IZR) जो विमान संख्या 6E6097 के रूप में गोवा से मुंबई जा रहा था, एयरपोर्ट के रनवे पर चलने के दौरान तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान नहीं भर सका।

विज्ञापन


रनवे पर चलने के दौरान विमान के पायलट को मोमेंटरी इंजन वॉर्निंग मिला। उसके बाद पायलट ने विमान को जरूरी सुरक्षा जांच के लिए भेज दिया। जिस वक्त विमान में यह खराबी आई उस पर 187 यात्री सवार थे।  विमान के सभी यात्रियों को नौसेना के बचाव दल की मदद से विमान से उतार कर उन्हें दूसरे विमान से मुंबई भेजने की व्यवस्था की गई।

हवाई अड्डे के निदेशक एसवीटी धनंजय राव ने कहा कि भारतीय नौसेना के बचाव दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया। उन्होंने बताया कि नौसेना की टीम विमान को ‘टैक्सी-बे’ में ले गई।
विज्ञापन


गोवा हवाई अड्डा नौसेना के ‘आईएनएस हंसा बेस’ का एक हिस्सा है। राव ने कहा कि इंडिगो विमान 6ई 6097 गोवा से मुंबई के लिए चार शिशुओं सहित 187 यात्रियों के साथ दोपहर 1.27 बजे रनवे पर आगे बढ़ रहा था कि इसके दाहिने इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

उन्होंने कहा कि इसके कारण उड़ान को रोकना पड़ा। सूत्रों ने कहा कि इसे ‘बे नंबर’ नौ से पीछे धकेलना पड़ा, लेकिन अन्य विमानों की आवाजाही पर प्रभाव नहीं पड़ा।  




बता दें कि बीते कुछ महीनों में देश में विमानों में तकनीकी खराबी की घटनाएं साामने आ चुकीं हैं। 

इसी महीने तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान में उतारना पड़ा था विमान 

खबरों के मुताबिक 18 अगस्त को भारत से 12 यात्रियों को लेकर जा रहा चार्टर विमान सोमवार को पाकिस्तान के कराची शहर स्थित जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा थ। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला यह विशेष उड़ान दोपहर 12:10 बजे (स्थानीय समयानुसार) कराची हवाई अड्डे पर उतरा था।

पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त अंतरराष्ट्रीय चार्टर विमान ने भारत से उड़ान भरी थी। कराची में उतरने के कुछ ही समय बाद विशेष विमान सभी 12 यात्रियों को लेकर फिर से रवाना हो गया। माना जा रहा है कि विमान में खराबी के कारण ही इसे कराची में उतारा गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत से उड़ान भरने वाले दो विमानों को तकनीकी कारणों से पिछले महीने कराची हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा था। पांच जुलाई को स्पाइसजेट की दिल्ली-दुबई उड़ान के फ्यूल इंडिकेटर में हवा के बीच खराबी आ गई थी, इसके बाद इसे कराची के लिए डायवर्ट कर दिया गया था। वहीं, 17 जुलाई को इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद विमान में पायलटों द्वारा एक इंजन में खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर इसे भी कराची डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें