फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Go First: गो फर्स्ट को मिले ईसीएलजीएस के 400 करोड़, 16 नए पीएंडडब्ल्यू इंजन भी जल्द मिलने की उम्मीद

Tue, 29 Nov 2022 02:52 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Go First: गो फर्स्ट के कम से कम 25 विमान इस समय उड़ान नहीं भर रहे हैं। यह स्थिति प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन की अनुपलब्धता के कारण है। ये इंजन इसके ए320 विमानों के बेड़े के लिए जरूरी हैं। कई विमानों के उड़ान न भरने के साथ ही विमानन कंपनी उड़ान में देरी और प्रस्थान समय में बदलाव जैसी समस्याओं से जूझ रही है।
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनौतियों का सामना कर रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट को एक सरकारी योजना के तहत अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके साथ ही उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में कंपनी को 16 नए पीएंडडब्ल्यू इंजन मिल जाएंगे, जिसके बाद वह अधिक विमानों का परिचालन कर सकेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

गो फर्स्ट के कम से कम 25 विमान इस समय उड़ान नहीं भर रहे हैं। यह स्थिति प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजन की अनुपलब्धता के कारण है। ये इंजन इसके ए320 विमानों के बेड़े के लिए जरूरी हैं। कई विमानों के उड़ान न भरने के साथ ही विमानन कंपनी उड़ान में देरी और प्रस्थान समय में बदलाव जैसी समस्याओं से जूझ रही है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि एयरलाइन को इस महीने आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) के तहत अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये मिले हैं। इस योजना के तहत गो फर्स्ट 1,500 करोड़ रुपये तक ले सकती है और वह अब तक कम से कम कुल 800 करोड़ रुपये का लाभ उठा चुकी है।

वहीं, गो फर्स्ट (Go First) की ओर से कहा गया है कि 25-26 विमान जमीन पर हैं और इस समय 32 विमान परिचालन में हैं। प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले हफ्तों में कंपनी को 16 पीएंडडब्ल्यू इंजन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें