फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो एयर के विमान में बड़ी सुरक्षा चूक, नहीं था नेविगेशन चार्ट, करनी पड़ी वापसी

Fri, 16 Aug 2019 08:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली से बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाले गो-एयर के विमान को उस वक्त वापस लौटना पड़ा जब चालक दल ने पाया कि उनके पास जरूरी उपगमन (एप्रोच) और नेविगेशन चार्ट नहीं हैं। एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक विमान ने बाद में 146 यात्रियों के साथ बैंकॉक के लिये उड़ान भरी।

विज्ञापन


एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, “दिल्ली-बैंकॉक गोएयर उड़ान जी8-37 को वापस दिल्ली लौटना पड़ा, क्योंकि चालक दल ने पाया कि विमान की उड़ान से पहले उसमें जरूरी उपगमन और नेविगेशन चार्ट नहीं रखा गया है।” 

यह ए320 नियो विमान था। विमानों में यह चार्ट हवाई अड्डों पर नौवहन के उद्देश्य से होते हैं।  गोएयर ने कहा कि हाल ही में इस विमान की आपूर्ति की गई थी और आम तौर पर यह घरेलू मार्गों पर सेवा के लिये ही संचालित होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें