फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gensol: दो और स्वतंत्र निदेशकों का इस्तीफा, सह-संस्थापकों के खिलाफ सेबी की कार्रवाई शुरू होने के बाद फैसला

Fri, 18 Apr 2025 03:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gensol: संकटग्रस्त कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के दो स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के संस्थापक और उनके भाई के खिलाफ सेबी की कार्रवाई के बाद कंपनी से अब तक तीन लोग बाहर हो चुके हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकटग्रस्त कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के दो स्वतंत्र निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी के संस्थापक और उनके भाई के खिलाफ सेबी की कार्रवाई के बाद कंपनी से अब तक तीन लोग बाहर हो चुके हैं। नियामकों ने कंपनी के सह-संस्थापकों पर धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कंपनी पर आरोप है कि उसने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़ी अपनी एक सहयोगी कंपनी के लिए निर्धारित धन का इस्तेमाल एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने के लिए किया।

विज्ञापन


भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस सप्ताह अनमोल जग्गी और उनके भाई पुनीत को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। सेबी ने सौर ऊर्जा कंपनी जेनसोल की फोरेंसिक ऑडिट का आदेश दिया, जिसने ब्लूस्मार्ट के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे थे।

ब्लूस्मार्ट एक टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी है जिसे ऊबर का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। इसकी सह-स्थापना अनमोल ने की थी, जो जेनसोल के प्रबंध निदेशक भी हैं। जेनसोल ने गुरुवार को कहा, "हर्ष सिंह और कुलजीत सिंह पोपली ने तत्काल प्रभाव से स्वतंत्र निदेशकों के पद से इस्तीफा दे दिया है।" इससे पहले कंपनी के एक अन्य स्वतंत्र निदेशक अरुण मेनन ने भी इस्तीफा दे दिया था।" 
विज्ञापन


पोपली ने अपने त्यागपत्र में कहा, "...जिस तरह से चीजें सामने आई हैं और प्रकाश में आई हैं, मैं स्वतंत्र निदेशक के रूप में बने रहने की स्थिति में नहीं हूं।" पोपली ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि कंपनी जो इतनी तेजी से बढ़ी है और जिसकी अच्छी प्रतिष्ठा और सद्भावना रही है, वह आगे भी बढ़ती रहेगी... और सामने आए गवर्नेंस संबंधी मुद्दों का समाधान किया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।"

ब्लूस्मार्ट ने गुरुवार को यह भी कहा कि उसने अपने एप पर "बुकिंग अस्थायी रूप से बंद करने" के निर्णय के साथ अपने परिचालन को निलंबित कर दिया है। जेनसोल, अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी ने सेबी के आरोपों पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें