फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: 'बीबी भाग जाएगी...', नारायण मूर्ति के 70 घंटे के कार्य सप्ताह वाले बयान पर बोले गौतम अदाणी

Tue, 31 Dec 2024 07:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपका कार्य जीवन तब संतुलित होता है जब आप वह काम करते हैं, जिसे करने में आपको मजा आता है। हमारे लिए या तो परिवार है या काम। इससे बाहर कोई दुनिया नहीं है।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने हाल ही में देश की प्रगति के लिए लगातार 70 घंटे के कार्य सप्ताह पर जोर दिया था। उनके इस बयान के बाद कार्य जीवन संतुलन को लेकर बहस शुरू हो गई। इस बहस के बीच अदाणी समूह के चेयरमैन का बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपनी पसंद का काम करता है, तब उसे संतुलन महसूस होता है। अगर व्यक्ति यह मान ले कि जीवन नश्वर है, तो उसके लिए जीवन जीना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आठ घंटे काम करने से बीबी भाग जाएगी।
विज्ञापन


कार्य जीवन संतुलन पर अदाणी ने क्या कहा?
एक साक्षात्कार में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, "आपका कार्य जीवन संतुलन मुझ पर थोपा नहीं जाना चाहिए और न ही मेरा कार्य जीवन संतुलन आप पर थोपा जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति अपने परिवार के साथ चार घंटे समय बिताकर खुश है या फिर कोई आठ घंटे समय बिता कर खुश है तो यह उनका संतुलन है।" उन्होंने मजाक में कहा, "अगर आप अपने काम पर आठ घंटे बिताते हैं तो आपकी बीबी भाग जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "आपका कार्य जीवन तब संतुलित होता है जब आप वह काम करते हैं, जिसे करने में आपको मजा आता है। हमारे लिए या तो परिवार है या काम। इससे बाहर कोई दुनिया नहीं है। हमारे बच्चे भी इसी पर ध्यान देते हैं। जो लोग यह समझ जाते हैं, उनका जीवन आसान हो जाता है।"
विज्ञापन


नारायणमूर्ति के बयान पर बहस
गौतम अदाणी का बयान ऐसे समय में आया जब देश में नारायणमूर्ति के 70 घंटे के कार्य सप्ताह को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हालांकि, अपने इस बयान के बचाव में नारायणमूर्ति ने कहा था, "हम सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के पास जाएंगे। हम अपनी उन सर्वश्रेष्ठ कंपनियों से करेंगे। एक बार हम अपनी तुलना इन कंपनियों से करने लगेंगे तो मैं आपको बता सकूंगा कि हम भारतीयों के पास करने को बहुत कुछ है।" उन्होंने बताया कि देश के 800 मिलियन भारतीयों को मुफ्त में राशन मिलता है। इसका मतलब है कि देश के 800 मिलियन लोग गरीबी में हैं। अगर देश के युवा कड़ी मेहनत नहीं करेंगे तो कौन करेगा? 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें