फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतमंद अडाणी : कमाई के मामले में चीनी कारोबारी जैक मा को पछाड़ा, संपत्ति में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा

Wed, 17 Mar 2021 02:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group
विज्ञापन

उद्योगपति गौतम अडाणी ने कमाई के मामले में चीन के कारोबारी जैक मा को पछाड़ दिया है। अडाणी समूह के चेयरमैन की दौलत इस साल 17.1 अरब डॉलर बढ़ी है। इसके साथ ही ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, वे अब विश्व के 25वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 50.9 अरब डॉलर है। वहीं अलीबाबा के संस्थापक जैक मा इस सूची में 26वें स्थान पर हैं। साल 2021 में अब तक उनकी दौलत 43.7 करोड़ डॉलर घटी है। वे अब 50.2 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन


मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा
इस साल गौतम अडाणी की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। इसका कारण अडाणी के पोर्ट से लेकर ऊर्जा कारोबार में निवेशकों का भरोसा बढ़ना है। इस दौरान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत भी 5.08 अरब डॉलर बढ़ी है। वे 81.8 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अंबानी विश्व के 10वें सबसे अमीर शख्स हैं।


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर : सितंबर तक सभी बैंकों में लागू होगा चेक से जुड़ा ये नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक 17 मार्च 2021 तक शीर्ष 10 अरबपतियों को कितना फायदा और नुकसान हुआ है।

 
संख्या  नाम कुल संपत्ति (डॉलर में)  बदलाव (डॉलर में)  देश  इंडस्ट्री
1. जेफ बेजोस  182 अरब -8.72 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
2. एलन मस्क 175 अरब +5.10 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
3. बिल गेट्स  140 अरब +8.24 अरब अमेरिका टेक्नोलॉजी
4. बर्नार्ड अर्नाल्ट   125 अरब +10.5 अरब फ्रांस  कंज्यूमर
5. मार्क जुकरबर्ग  106 अरब +2.35 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
6. वॉरेन बफे   96.4 अरब +8.75 अरब अमेरिका  डायवर्सिफाइड
7. लैरी पेज   96 अरब +13.6 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
8. सर्गी ब्रिन  92.8 अरब +13 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
9. स्टीव बॉल्मर   85.8 अरब +5.42 अरब अमेरिका  टेक्नोलॉजी
10. मुकेश अंबानी 81.8 अरब +5.08 अरब भारत  एनर्जी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें