Adani: विक्रमसिंघे दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अदाणी समूह की एक प्रमुख सहायक कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को मार्च 2021 में कोलंबो में वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) के विकास और संचालन के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ।
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने श्रीलंका में कई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक की। उद्योगपति ने कहा कि चर्चा में कोलंबो पोर्ट वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) का विकास भी शामिल था।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अदाणी समूह की एक प्रमुख सहायक कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को मार्च 2021 में कोलंबो में वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) के विकास और संचालन के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ। एपीएसईजेड श्रीलंका के सबसे बड़े विविध समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (एसएलपीए) के साथ साझेदारी करेगा।
डब्ल्यूसीटी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में 35 वर्षों की अवधि के लिए निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर विकसित किया जाएगा।
इस परियोजना से डब्ल्यूसीटी की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और सबसे व्यस्त वैश्विक ट्रांसशिपमेंट मार्ग के साथ दुनिया के शीर्ष रणनीतिक नोड्स में से एक के रूप में श्रीलंका के स्थान संबंधी लाभ को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोलंबो पोर्ट पहले से ही भारतीय कंटेनरों और मेनलाइन शिप ऑपरेटरों के ट्रांसशिपमेंट के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्रीय केंद्र है, जिसमें कोलंबो के ट्रांसशिपमेंट वॉल्यूम का 45 प्रतिशत या तो भारत में अदाणी पोर्ट टर्मिनल से आते हैं या जाते हैं। इस साझेदारी का नेटवर्क प्रभाव महत्वपूर्ण है और इसके अदाणी समूह की ओर से संचालित 12 बंदरगाहों में 7 कंटेनर टर्मिनलों की शृंखला से पारस्परिक रूप से लाभान्वित होने की उम्मीद है, इनकी क्षमता 6 मिलियन टीईयू है।
इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंकाके राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। विक्रमसिंघे कल नई दिल्ली पहुंचे और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया।