फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Big Deal: दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने की तैयारी, अदाणी ने की ये बड़ी डील

Tue, 14 Jun 2022 10:49 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौतम अदाणी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीस संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए एक साथ आए हैं। अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले 10 वर्षों में ग्रीन हाइड्रोजन में 50 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी।
विज्ञापन
adani-TotalEnergies - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का अदाणी समूह और फ्रांस की टोटल एनर्जीस संयुक्त रूप से दुनिया का सबसे बड़ा हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र (green hydrogen ecosystem) बनाने के लिए एक साथ आए हैं। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले 10 वर्षों में ग्रीन हाइड्रोजन में 50 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगी। यह प्रारंभिक चरण में साल 2030 से पहले दस लाख टन प्रति वर्ष की हरित हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करेगी।

विज्ञापन


साझेदारी से ये बड़ी उम्मीदें 
रिपोर्ट के मुताबिक, इस रणनीतिक साझेदारी में टोटल एनर्जीज, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) से 25 फीसदी माइनॉरिटी इंट्रेस्ट का अधिग्रहण करेगी। ग्रीन हाइड्रोजन पर केंद्रित इस नई साझेदारी से भारत और ग्लोबल स्तर पर एनर्जी लैंडस्केप में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अदाणी और टोटल एनर्जी दोनों एनर्जी ट्रांजीशन और क्लीन एनर्जी अपनाने में सबसे आगे हैं, और यह जॉइंट एनर्जी प्लेटफार्म दोनों कंपनियों द्वारा की गई पब्लिक ईएसजी प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करता है। एएनआईएल की महत्वाकांक्षा अगले 10 वर्षों में ग्रीन हाइड्रोजन और संबंधित इकोसिस्टम में 50 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करना है। प्रारंभिक चरण में, एएनआईएल 2030 से पहले एक मिलियन टन प्रति वर्ष की ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करेगा।

कई रास्ते खोलने वाला करार
इस करार को लेकर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी-टोटल एनर्जीज संबंधों का रणनीतिक मूल्य, व्यापार और महत्वकांक्षा, दोनों स्तरों पर बहुत अधिक है। दुनिया में सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लेयर बनने के हमारे सफर में, टोटल एनर्जीज के साथ पार्टनरशिप कई आयामों को साथ जोड़ती है जिसमें आरएंडडी, मार्केट पहुंच और अंतिम उपभोक्ता की समझ शामिल है। यह मौलिक रूप से हमें बाजार की मांग को आकार देने की इजाजत देता है। यही कारण है कि मैं इस तरह का विशेष महत्व रखने वाले हमारे गठबंधन के निरंतर विस्तार को देखता हूं। दुनिया के सबसे कम खर्चीले इलेक्ट्रॉन के उत्पादन की हमारी क्षमता में हमारा विश्वास ही दुनिया की सबसे कम खर्चीली ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन करने की हमारी क्षमता को संचालित करेगा। यह साझेदारी कई रोमांचक डाउनस्ट्रीम रास्ते खोल देगी।
विज्ञापन


बाजार में तेजी की उम्मीद 
वहीं टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पॉयने ने कहा कि एएनआईएल में टोटल एनर्जीज का प्रवेश हमारी रिन्यूएबल और निम्न कार्बन हाइड्रोजन रणनीति को लागू करने में एक प्रमुख माइलस्टोन है, जहां हम 2030 तक अपनी यूरोपीय रिफाइनरियों में उपयोग किए जाने वाले हाइड्रोजन को न केवल डीकार्बोनाइज करना चाहते हैं, बल्कि मांग को पूरा करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन के बड़े पैमाने पर उत्पादन में भी सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि इस दशक के अंत तक बाजार में तेजी आएगी। हम इस समझौते से भी बहुत खुश हैं, जो भारत में अदाणी समूह के साथ हमारे गठबंधन को और मजबूत करता है और भारत की प्रचुर मात्रा में कम लागत वाली रिन्यूएबल पावर क्षमता के मूल्यांकन में योगदान देता है।

इस तरह से पाया जाएगा लक्ष्य  
यह साझेदारी दो प्लेटफार्मों के बीच असाधारण तालमेल पर आधारित है। जहां अदाणी, भारतीय बाजार की अपनी गहरी समझ रैपिड एक्सेक्यूशन क्षमता, ऑपरेशनल एक्सीलेंस, और कैपिटल मैनेजमेंट के पक्ष को इस साझेदारी के तहत संभालेगा, जबकि टोटल एनर्जीज ग्लोबल और यूरोपीय बाजार की अपनी गहरी समझ के साथ ऋण वृद्धि और फाइनेंसिंग कॉस्ट को कम करने के लिए वित्तीय ताकत को बढ़ाने और जरुरी टेक्नोलॉजीज में विशेषज्ञता लाएगा। भागीदारों की पूरक ताकत एएनआईएल को दुनिया में सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम प्रदान करने में मदद करेगी, जो बदले में उपभोक्ता को ग्रीन हाइड्रोजन की सबसे कम लागत प्रदान करेगा और ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन में तेजी लाने में मदद करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें