फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: कारोबारी गौतम अदाणी ने अदाणी एंटरप्राइजेज में बढ़ाई हिस्सेदारी; दो किश्तों में खरीदे शेयर

Fri, 14 Jun 2024 11:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस तिमाही के दौरान, अदाणी ने दो किस्तों में समूह की प्रमुख कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी। उन्होंने 10 मई से 14 मई, 2024 के बीच केम्पास ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के माध्यम से कंपनी में अतिरिक्त 0.42 प्रतिशत (48,25,000 शेयर) हिस्सेदारी खरीदी।

विज्ञापन
गौतम अदाणी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपति गौतम अदाणी से जुड़ी एक खबर सामने आई है। कारोबारी अदाणी ने अप्रैल-जून तिमाही के दौरान खुले बाजार से अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों को दिए गए एक बयान से इसकी जानकारी मिली है। खुले बाजार की खरीदारी प्रमोटर या प्रमोटर समूह से संबंधित संस्थाओं द्वारा की गई थी। इस तिमाही के दौरान, अदाणी ने दो किस्तों में समूह की प्रमुख कंपनी में हिस्सेदारी खरीदी। उन्होंने 10 मई से 14 मई, 2024 के बीच केम्पास ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट के माध्यम से कंपनी में अतिरिक्त 0.42 प्रतिशत (48,25,000 शेयर) हिस्सेदारी खरीदी।

कारोबारी अदाणी ने इसके अलावा, 21 मई से 12 जून के बीच इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टमेंट डीएमसीसी के माध्यम से फर्म में 0.92 प्रतिशत (1,04,95,000 शेयर) हिस्सेदारी खरीदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें