फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम अडानी: एशिया के दूसरे सबसे अमीर बने, चीन के शानशान को पछाड़कर पाया यह मुकाम

Thu, 20 May 2021 09:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश के शीर्ष कारोबारियों में शुमार गौतम अडानी एशिया के दूसरे अमीर बन गए हैं। उनका स्थान अब मुकेश अंबानी के बाद आ गया है। 
 
विज्ञापन
अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी - फोटो : Adani Group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। संपत्ति के मामले में उन्होंने चीन को झोंग शानशान को पीछे छोड़ दिया है। अब एशिया के सबसे धनी मुकेश अंबानी हैं तो दूसरे नंबर पर गौतम अडानी आ गए हैं। 

विज्ञापन


अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों के दाम में बीते माहों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण गौतम अडानी की अमीरी बढ़ी है। वे ब्लूमबर्ग की इस सूची में 14 वें स्थान पहुंच गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर हैं। 

ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक अडानी की कुल नेटवर्थ 66.5 अरब डॉलर हो गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 76.5 बिलियन डॉलर है। जबकि शानशान की नेटवर्थ 63.6 अरब डॉलर है। इससे पहले फरवरी में मुकेश अंबानी चीन के शानशान को पछाड़ते हुए फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें