फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Adani: गौतम अदाणी एक बार फिर दुनिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में, समूह के शेयरों में मजबूती से फायदा

Wed, 29 Nov 2023 11:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gautam Adani: अदाणी की 10-सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों ने मंगलवार को मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की और एक बार फिर वे दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
गौतम अडानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लूमबर्ग के सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, गौतम अदाणी एक बार फिर दुनिया के शीर्ष 20 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं। बता दें कि पिछले साल अदाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक समय पर दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन, अदाणी समूह के बारे में हिंडनबर्ग की रिसर्च रिपोर्ट के बाद समूह के कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी और वे टॉप 20 से बाहर हो गए थे। अदाणी की 10-सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों ने मंगलवार को मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि की और एक बार फिर वे दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम सूची

ब्लूमबर्ग के अनुसार, दूसरे सबसे अमीर भारतीय की संपत्ति में एक दिन में ही लगभग 6.5 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, और उनकी संपत्ति 66.7 बिलियन डॉलर हो गई। वह अब जूलिया फ्लेशर कोच एंड फैमिली (64.7 बिलियन डॉलर), चीन के झोंग शानशान (64.10 बिलियन डॉलर) और अमेरिका के चार्ल्स कोच (60.70 बिलियन डॉलर) से आगे हैं। इस वृद्धि से पहले पहले गौतम अदाणी सूची में 22वें नंबर पर थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें