फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAIL: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी अपने निवेशकों को हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर देगी, एक्स बोनस डेट पर चढ़े भाव

Tue, 06 Sep 2022 03:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GAIL: गेल इंडिया (Gas Authority of India Limited) बीते 15 वर्षों में पांचवीं बार बोनर शेयर जारी करने जा रही है। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने सबसे पहले अक्तूबर 2008 में 1ः2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे।
विज्ञापन
JOB GAIL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने जा रही है। सरकारी महारत्न कंपनी ये 1ः2 के अनुपात में यह बोनस शेयर जारी कर रही है। इसका मतलब होगा कि कंपनी अपने हर दो शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करेगी। GAIL इंडिया के शेयर छह सितंबर 2022 को एक्स बोनस डेट पर कारोबार कर रहे हैं। बोनस इश्यू रिकॉर्ड कल यानी सात सितंबर 2022 को जारी की जाएगी। एक्स बोनस डेट पर कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल सरकारी कंपनी के शेयर करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 93.10 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पिछले कारोबारी दिन कंपनी के शेयर 136.75 की कीमत पर बंद हुए थे।   

GAIL ने 15 वर्षों में पांचवीं बार जारी कर रही है बोनस शेयर 

गेल इंडिया बीते 15 वर्षों में पांचवीं बार बोनर शेयर जारी करने जा रही है। बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने सबसे पहले अक्तूबर 2008 में 1ः2 के अनुपात में बोनस शेयर जारी किए थे। उसके बाद मार्च 2017 में  1:3 के अनुपात मेंं GAIL की ओर से बोनस शेयर जारी किया गया था। आगे चलकर जुलाई 2019 में 1:1  के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए गए। इस बार कंपनी पांचवी बार बोनस शेयर जारी कर रही है।

इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में 51% बढ़ा GAIL का मुनाफा 

गैस विपणन के कारोबार में मार्जिन बढ़ने से इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में GAIL का मुनाफा 51% बढ़ा है। जून 2022 को खत्म हुई तिमाही में गेल इंडिया को 3250.9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है। पिछले वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2157 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, अप्रैल से जून की पहली तिमाही में कंपनी का टर्नओवर बढ़कर 38,033 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का टर्नओवर 17,702 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें