दिवालिया क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स के पूर्व मुखिया सैम बैंकमैन फ्राइड को एफबीआई के हवाले कर दिया गया है। उन्हें बुधवार की रात बहामास से न्यूयार्क ले जाया गया। उन्हें कुछ दिनों पूर्व हिरासत में लिया गया था। बैंकमैन-फ्राइड पर न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में मुकदमा चलाया जा रहा है। उसके अरबों डॉलर के साम्राज्य और क्रिप्टो एक्सचेंज एफटीएक्स धराशायी होने से संबंधित धोखाधड़ी और अन्य आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। मैनहट्टन यूएस अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने बुधवार रात एक बयान में कहा कि कथित जालसाज जल्द से जल्द एक संघीय न्यायाधीश के सामने पेश किया जाएगा।