फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTA: भारत व ब्रिटेन के बीच बातचीत का छठा दौर समाप्त, सातवें दौर की चर्चा 2023 की शुरुआत में शुरू होगी

Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच आधिकारिक स्तर की वार्ता का सातवां दौर 2023 की शुरुआत में होने वाला है। यह जानकारी ब्रिटेन सरकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ब्रिटेन के बीच 16 दिसंबर को यूके-भारत एफटीए वार्ता के छठे दौर का समापन किया गया। मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के लिए दोनों देशों के बीच हुई छठे दौर की बातचीत के दौरान 28 अलग-अलग सत्रों में 11 नीतिगत क्षेत्रों पर चर्चा की गई। भारत और ब्रिटेन के बीच आधिकारिक स्तर की वार्ता का सातवां दौर 2023 की शुरुआत में होने वाला है। यह जानकारी ब्रिटेन सरकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग की ओर से दी गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के एक संयुक्त बयान के अनुसार, ब्रिटेन के व्यापार मंत्री केमी बडेनोच और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 12 दिसंबर को शुरू किया गया बातचीत का ताजा दौर पिछले शुक्रवार को समाप्त हुआ। सातवें दौर की वार्ता 2023 की शुरुआत में ब्रिटेन में होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें