फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

June Rule Change: 1 जून से क्या-क्या बदल गया? UPI, कार, टैक्स और सोलर पैनल से जुड़े पांच बड़े बदलाव

Mon, 01 Jun 2026 04:39 AM IST
Rahul Kumar एजेंसी/ बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

1 जून 2026 से आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालने वाले कई बड़े बदलाव लागू होंगे। यूपीआई ट्रांजैक्शन में अब पैसे भेजने से पहले सामने वाले का असली बैंक रजिस्टर्ड नाम दिखेगा। एडवांस टैक्स की पहली किस्त 15 जून तक जमा करनी होगी। मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें महंगी हो जाएंगी। सोलर पैनल के नियम भी सख्त होंगे। वहीं पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। आइए, विस्तार से समझते हैं...
विज्ञापन
1 जून से होंगे ये बड़े बदलाव। - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर डिजिटल पेमेंट और बैंकिंग सेवाओं तक दिखाई देगा। ऐसे में 1 जून से पहले इन बदलावों को जानना जरूरी है।  

विज्ञापन


यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव
यूपीआई ट्रांजैक्शन में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक जून से जिस किसी को भी आप यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूपीआई का परिचालन करने वाली सरकारी एजेंसी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) की ओर से यह कदम धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया गया है। 

एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख
टैक्सपेयर्स के लिए 15 जून अहम तारीख होगी क्योंकि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एडवांस टैक्स की पहली किस्त जमा करने की आखिरी तारीख यही है। जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी 10,000 रुपए से अधिक है, उन्हें कुल एडवांस टैक्स का 15 प्रतिशत जमा करना होगा, अन्यथा ब्याज देना पड़ सकता है।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी और हुंडई की कारें हो जाएंगी महंगी
एक जून से मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया जैसी कार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है।  मारुति सुजुकी जून से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें 30,000 रुपए तक बढ़ा रही है। बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग होगी। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई को वजह बताया है। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतें 12,800 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह कंपनी ने कच्चे माल, कमोडिटी और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ने को बताया है।

1 जून से बदलेंगे सोलर पैनल के नियम
1 जून 2026 से सोलर पैनल लगाने के नियम सख्त हो जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि सरकारी योजनाओं, सब्सिडी वाले सोलर प्रोजेक्ट्स और नेट-मीटरिंग से जुड़े सिस्टम में अब केवल उन्हीं सोलर पैनल और सोलर सेल का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो सरकार की स्वीकृत सूची (ALMM) में शामिल हैं। 1 जून 2026 के बाद सरकारी योजनाओं में सिर्फ ALMM में शामिल कंपनियों के सोलर पैनल और सेल ही लगाए जा सकेंगे।

ईंधन की कीमतों में भी हो सकता है बदलाव
इसके अलावा, सरकार द्वारा हर महीने की एक तारीख को पेट्रोल और डीजल एंव एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में एक जून को ईंधन की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें