केंद्रीय वस्तु व सेवा कर और उत्पाद शुल्क (सीजीएसटी) की महाराष्ट्र स्थिति नवी मुंबई शाखा ने स्टोरेज माइल्स और कैटबस नामक कंपनी के प्रोपराइटर व ऑपरेटर को फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी 177 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस पर अवैध रूप से 20.96 करोड़ रुपये का नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में हुई है। आरोपित को मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।