फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: जून के पहले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, 697 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 13 Jun 2025 07:11 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। इससे पहले 30 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.237 अरब डॉलर घटकर 691.485 अरब डॉलर रह गया था। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.17 अरब डॉलर बढ़कर 696.65 अरब डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जानकारी दी कि यह आंकड़ा 6 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान दर्ज किया गया। इसके पिछले हफ्ते यानि 30 मई को समाप्त सप्ताह में इसमें गिरावट देखने को मिली थी। यह 1.237 अरब डॉलर घटकर 691.485 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इसने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूया था।

विदेशी मुद्रा आस्तियों में हुई बढ़ोतरी 

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.47 अरब डॉलर बढ़कर 587.68 अरब डॉलर हो गईं। विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 

स्वर्ण भंडार 1.58 अरब डॉलर बढ़ा 

रिजर्व बैंक ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोना 1.58 अरब डॉलर बढ़कर 85.88 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) में भी 102 मिलियन डॉलर  की वृद्धि दर्ज की गई। यह 18.67 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की स्थिति 14 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.4 अरब डॉलर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें