फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार पांचवें सप्ताह इजाफा; 571.16 अरब डॉलर हुआ, स्वर्ण भंडार घटा

Fri, 16 Dec 2022 06:49 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Forex Reserves: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) जो कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक है 9 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.141 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 500.125 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।
विज्ञापन
फॉरेक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार नौ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 2.908 अरब डॉलर बढ़कर 564.06 अरब डॉलर हो गया। पिछले रिपोर्टिंग सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा  भंडार 11 अरब अमरीकी डॉलर बढ़कर 571.16 अरब अमरीकी डॉलर हो गया। भंडार में वृद्धि का यह लगातार पांचवां सप्ताह है।

विज्ञापन

पिछले वर्ष अक्तूबर में सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था विदेशी मुद्रा भंडार

रुपया बनाम डॉलर - फोटो : pixabay

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा कोष 645 बिलियन अमरीकी डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उसके बाद भंडार में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि केंद्रीय बैंक ने वैश्विक मंदी की आशंका के बीच रुपये को कमजोर होने से बचाने के लिए अपने फॉरेन रिजर्व का इस्तेमाल किया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी हुई वृद्धि

डॉलर और यूरो - फोटो : Agency (File Photo)

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) जो कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक है 9 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 3.141 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 500.125 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयां शामिल हैं, जिनकी बढ़त या मूल्यह्रास के प्रभाव की गणना की जाती है।

विज्ञापन

नौ दिसंबर को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 29.6 करोड़ डॉलर घटा

Gold Vs Dollar - फोटो : Agency (File Photo)

वहीं नौ दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 29.6 करोड़ डॉलर घटकर 40.729 अरब डॉलर रह गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि इस दौरान विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 6.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.106 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश की आरक्षित स्थिति भी 20 लाख डॉलर बढ़कर 5.11 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें